बेसिक साइंस विभाग में पर्यावरण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज के बेसिक साइंस विभाग में पर्यावरण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बीएससी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक साइंस विभागाध्यक्ष डा. पूजा तोमर ने किया।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों का परिचय कराया और प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया। वहीं महाविद्यालय के निदेशक डा. आदित्य गौतम ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में ६ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में तीन-तीन विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों से पर्यावरण संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में स्मिता त्यागी, शालू व श्रुति, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में स्वाति सैनी, आकांक्षा पंवार व बिट्टू कुमार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में अंकित कुमार, भाविक तथा मुबस्सिर अलवी शामिल रहे।
मुख्य अतिथि निदेशक आदित्य गौतम ने विद्यार्थियों के जोश की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का कौशल एवं तर्क शक्ति को विकसित करने में सहायक होती हैं। साथ ही विद्यार्थी देश-विदेश, समाज एवं समाज से जुड़े हर क्षेत्र की गतिविधियों से रूबरू होता है।

