Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सीजीएसटी के अधीक्षक को जान से मारने की धमकी, एसएसपी से शिकायत की

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्त कार्यालय मेरठ के अधीक्षक धर्मेंद्रपाल सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। अधीक्षक ने एसएसपी से शिकायत की है।

मेडिकल थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर की सरिया फैक्ट्रियों में छापामार कार्रवाई की गई थी। अधीक्षक धर्मेंद्रपाल सिंह के अनुसार, उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई।

कॉल करने वाले ने अभद्रता की। फिर जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। कस्टम अधीक्षक ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने मुजफ्फरनगर में सरिया से लदे कुछ ट्रक पकड़े थे।

इनके पास ई-वे बिल नहीं थे। इन वाहनों से जो टैक्स इनवॉइस मिले, वे भी संदिग्ध पाए गए। माल भेजने और पाने वाले व्यापारी ऋषिकेश व रुद्रपुर के हैं। दोनों जगह फर्मों की जांच कराई गई तो वे अस्तित्व में नहीं मिली।

ट्रक ड्राइवरों ने पूछताछ में बताया कि यह माल मुजफ्फरनगर की कुछ सरिया फैक्ट्रियों से भरा था। इसके बाद मुजफ्फरनगर की उक्त फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई की गई।

इस केस की जांच में अधीक्षक धर्मेंद्रपाल सिंह भी हैं। माना जा रहा है कि उन्हें इसीलिए धमकी मिली है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर के कर-अपवंचन शाखा के सहायक आयुक्त अंकित गहलोत ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस और विभागीय अफसरों को सूचित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी चोरी के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। इससे टैक्स चोर बौखलाए हुए हैं और इस तरह दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =