Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बारिश के कारण टूटी फूटी सडक जलमग्न, ई-रिक्शा पलटी

मुजफ्फरनगर। बारिश के कारण टूटी फूटी सडक जलमग्न हो गई। जलभराव के कारण वाहन चालको को काफी परेशानी का सामना करना पडा। सडक मे गडढो के प्लास्टिक के पाईप से लदी ई-रिक्शा पलट गई।

दो दिन से हो रही उमसभरी गर्मी के बीच आज दोपहर अचानक आई बारिश से नागरिको ने राहत महसूस की। अचानक आई बारिश से लोगो के चेहरे खिल गए।

नन्हे मुन्ने बच्चो ने भी बारिश मे नहाकर मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं दूसरी और बारिश के कारण कुछ स्थानो पर जलभराव की समस्या बन गई।

नगर के रूडकी रोड स्थित गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के समीप सडक मे जलभराव तथा गडढो के कारण वाहन चालको को काफी परेशानी उठानी पडी।

सडक पर जलभराव व गडढो के कारण प्लास्टिक के पाईपो से लदी ई-रिक्शा असंतुलित होकर अचानक पलट गई।

गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नही आए। मौके पर एकत्रित लोगो ने सडक पर पलटी ई रिक्शा को उठवाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 2 =