उत्तर प्रदेश

Raebareli News: गोली लगने से घायल इनामी बदमाश मोनू उर्फ शकील

Raebareli News: मामला सलोन कोतवाली इलाके का है। यहां पुलिस को जानकारी मिली थी कि शातिर बदमाश मोनू उर्फ शकील किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। पुलिस ने एसओजी टीम के साथ धरई के जंगलों में उसे घेर लिया। बदमाश ने खुद को पुलिस से घिरा पाकर फायरिंग  शुरू कर दी।

फायरिंग में पुलिस वाले बाल बाल बच गए। इसी बीच पुलिस ने अपने बचाव में बदमाशों पर फायरिंग शुरू की तो एक बदमाश घायल होकर गिर गया जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसका इलाज ज़िला अस्पताल में चल रहा है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश प्रतापगढ़ जिले का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अब तक की जानकारी में इस पर 17 मुकदमे दर्ज (17 cases filed) हैं। सलोन में लूट की घटनाओं में भी यह वांछित है। फिलहाल अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हुए बदमाश शाकिर की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध असलहा और मोटरसायकिल बरामद की है।

एसपी श्लोक कुमार ने बताया की सलोन क्षेत्र में जनपद प्रतापगढ़ बॉर्डर  पर थाना सलोन व एसओजी टीम एक वांछित अभियुक्त की तलाश में थी । इसी क्रम में पुलिस टीम तथा मोनू उर्फ शकील जो कि 25000 रूपये का इनामिया अपराधी है एवं जिस पर लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं, जनपद रायबरेली से वांछित चल रहा था के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे इसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी ने इस पर फायरिंग की 

जिससे इसके पैर में गोली लगी है। अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया है । मोनू उपरोक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है । इसने लूट की घटनाओं सहित कई घटनाओं के बारे में इनपुट दिया है जिस पर कार्य किया जा रहा है । इसके अन्य साथी पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।अभियुक्त को उपचार के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 12 =