उत्तर प्रदेश

Raebareli News: याकूब गंज मजरे सोथी के गायब सर्राफा व्यापारी का मिला क्षत-विक्षप्त दशा में शव, ईट पत्थरों से बुरी तरह कुचल कर हत्या

Raebareli News: याकूब गंज मजरे सोथी गांव के रहने वाले सर्राफा व्यवसाई राम नरेश यादव (50) का शव क्षत-विक्षत अवस्था में गांव गढ़ी मजरे अतरेहटा में दोपहर बाद मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंहफोर्स समेत मौके पर पहुंच गए हैं।

सर्राफा व्यवसाई की हत्या बड़ी ही क्रूरता के साथ की गई है। इसका अंदाजा शव पर मिले चोटों के निशान से जाहिर हो रहा है। मृतक के चेहरे को ईट पत्थरों से बुरी तरह कुचल कर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

याकूबगंज का रहने वाला राम नरेश यादव (50) महराजगंज कस्बे में सर्राफा व्यवसाय का काम करता था। उसके लड़के मुकेश कुमार यादव ने विगत 2 मई 2022 को पुलिस को एक तहरीर देकर बताया था कि उनका पिता राम नरेश यादव विगत 01 मई 2022 की रात 9:00 बजे घर से खाना-खाने के बाद महराजगंज स्थित अपने मकान में सोने जाने की बात कह कर निकला, फिर उसका अता पता नहीं चला। परिवार वालों ने रामनरेश की खोजबीन में 02 मई को काफी भागदौड़ की, लेकिन जब पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

 मंगलवार को गढ़ी गांव के सीमा में मंडी उप स्थल के पीछे एक प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ियों में एक शव देखकर जानवर चराने गए लोग चिल्लाए। सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त राम नरेश यादव के रूप में की है।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। अभी यह कहना मुश्किल है कि उसकी हत्या क्यों, किसने और कब की।

शव को  ईंट और पत्थरों से बुरी तरह कुचल कर रामनरेश की हत्या की गई। उसका पूरा चेहरा इस कदर क्षत-विक्षप्त हो गया था कि चेहरे से पहचान करना मुश्किल सा लग रहा था। परिजनों ने कपड़ों और शरीर पर पहने अन्य सामानों से उसकी शिनाख्त कर ली है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + four =