Raebareli: रायबरेली में तिरंगे का अपमान, एसएचओ उमा ने फहराया उल्टा झंडा
उत्तर प्रदेश के रायबरेली Rae Bareli से तिरंगे का अपमान करने का मामला सामने आया है। यहां महिला एसएचओ उमा अग्रवाल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का अपमान किया। ज़िला महिला थाने में महिला एसएचओ ने उल्टा झण्डा ही फहराया।
यहां झंडारोहण के दौरान मौजूद मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय के सामने बने महिला थाने में उल्टा तिरंगा फहराया। इस बीच पत्रकार का कैमरे चलता देख बौखलाई महिला एसएचओ उमा अग्रवाल ने कैमरा छिनने की कोशिश की। बता दें, ये मामला शहर के बीचोबीच बने महिला थाने का है।