Naatu Naatu और The Elephant Whisperers को ऑस्कर मिलने पर राज्यसभा ने दी बधाई
Naatu Naatu और The Elephant Whisperers को ऑस्कर मिलने पर राज्यसभा ने दी बधाई, कहा- हमारे लिए गौरव के क्षण.खरगे ने कहा, ”मेरा अनुरोध है कि सत्तारूढ़ पार्टी इसका श्रेय ना ले कि हमने इसका निर्देशन किया है, हमने कविता लिखी है या मोदी जी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.
संगीतकार एम.एम. कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस ने #RRR' के 'नाटु नाटु' के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर स्वीकार किया।#Oscars2023 #RRRForOscars #SSRajamouli #Oscars pic.twitter.com/B1JlwB8y2Y
— News & Features Network (@newsnetmzn) March 13, 2023
उन्हें यह नहीं कहना चाहिए…. यह केवल मेरा अनुरोध है, यह देश का योगदान है.” उनकी पार्टी के सहयोगी जयराम रमेश ने कहा कि अध्यक्ष को इन टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से नहीं हटाना चाहिए.
Naatu Naatu और The Elephant Whisperers को ऑस्कर मिलने पर गोयल ने इस पर कुछ कहना चाहा, लेकिन विपक्षी सांसदों की आपत्ति के कारण उनकी बात नहीं सुनी जा सकी. रमेश ने कहा, यह सामूहिक जश्न मनाने का अवसर है न कि संकीर्ण पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का, जो कि सदन के नेता कर रहे हैं.

