Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-डीएम आफिस पर चिटफंड कंपनियों के निवेशकों तथा एजेंटो ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला कलेक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के सामने ठग कंपनियों तथा मल्टी स्टेट क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी के निवेशकों का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में धरना दिया गया।

धरने में ठग कंपनियों आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी,पीएसीएल, सहारा इंडिया परिवार, कल्पतरु, एग्रीकल्चर एग्रोटेक, गोल्डन फॉरेस्ट, साईं प्रसाद, साईं प्रकाश,किम, बाइक बोट आदि कंपनियों के निवेशकों व एजेंटो ने हिस्सा लिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को एजेंटो व निवेशकों की समस्याओं से अवगत कराया

ज्ञापन देते हुए कहा कि संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित और भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी कानून २०१९ की अनुपालन सुनिश्चित की जाए। तथा शासनध् प्रशासन और बड्स एक्ट २०१९ के अंतर्गत नियुक्त सक्षम अधिकारी ठगी पीड़ितों का भुगतान आरंभ करें और बड्स एक्ट २०१९ की अनुपालन सुनिश्चित हो।

 

खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण कराने हेतु कैंप का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद/दाल मण्डी पर खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण कराने हेतु कैंप का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों राकेश कुमार व प्रेम कुमार त्रिपाठी द्वारा नगर पालिका परिषद/दाल मण्डी पर खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण कराने हेतु कैंप का आयोजन किया गया।

कैम्प में लगभग ४२ खाद्य कारोबारी खाद्य लाइसेंसध् पंजीकरण बनवाने हेतु उपस्थित हुए जिनमें से अधिकांशतरू को तत्काल ५-५वर्ष के पंजीयन जारी किए गए। ५- ५ वर्ष के एफ एस एस आई के अंतर्गत जारी पंजीयन प्रमाण पत्र को पाकर खाद्य कारोबारकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ चमन लाल ने बताया कि इस प्रकार के कैंप खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रत्येक तहसील पर आयोजित किए गए हैं और भविष्य में भी इस तरह के कैम्प का आयोजन किया जाता रहेगा, जिनमे अधिक से अधिक खाद्य कारोबारी अपने खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण बनवा कर लाभ उठा सकते हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =