वैश्विक

सरकार हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है: Prime Minister Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। संसद को सुचारु रूप से चलाने के लिए उन्होंने कहा कि संसद में देश हित में चर्चाएं हों।  सरकार की तरफ से कृषि कानूनों की वापसी का बिल पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने सांसदों को मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि भविष्य में संसद को कैसा चलाया, कितना अच्छा योगदान रहा इस तराजू में तोला जाए न कि किसने कितना जोर लगाकर संसद के सत्र को रोक दिया। मानदंड ये होगा कि संसद में कितने घंटे काम हुआ कितना सकारात्मक काम हुआ।

Prime Minister Narendra Modi ने कोरोना के नए वैरिएंट और टीकाकरण को लेकर कहा कि 100 करोड़ से अधिक डोज़ कोविड वैक्सीन की पूरी करने के बाद अब हम 150 करोड़ डोज़ की तरफ तेज़ी से बढ़ रहे हैं। नए वेरिएंट की ख़बरें भी हमें ओर सजग करती हैं, मैं संसद के सभी साथियों को भी सजग रहने की प्रार्थना करता हूं।

“आज़ादी के अमृत महोत्सव में हम ये भी चाहेंगे कि संसद में सवाल भी हो, संसद में शांति भी हो। सरकार की नीतियों के खिलाफ जितनी आवाज़ प्रखर होनी चाहिए हो परन्तु संसद की गरिमा, अध्यक्ष की गरिमा के विषय में हम वो आचरण करें जो आने वाले दिनों में देश की युवा पीढ़ी के काम आए।”

Prime Minister Narendra Modi ने संसद के सत्र की शुरुआत पर बोलते हुए कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है, खुली चर्चा करने के लिए तैयार है। सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि संसद देश हित में चर्चाएं करे, देश की प्रगति के लिए रास्ते खोजे, इसके लिए ये सत्र विचारों की समृद्धि वाला, दूरगामी प्रभाव पैदा करने वाले सकारात्मक निर्णयों वाला बनें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 2 =