उत्तर प्रदेश

Rampur News: युवक और युवती को आपस में बात करना पड़ गया भारी, मारपीट

Rampur News: बिलासपुर थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में कासर अली नाम के एक युवक की खेती की जमीन है। वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहता है। एक हफ्ते पहले वह अपने खेत पर आया हुआ था। इसी बीच गांव के रास्ते पर उसकी मुलाकात वहीं की एक युवती से हो गई। दोनों को आपस में बातें करता देख गांव के कुछ लोग गुस्सा हो गए। लोगों की भीड़ ने दोनों को शक के आधार पर पकड़ लिया।

गांववालो ने दोनों की जमकर पिटाई की। दोनों चिल्लाते रहे, लेकिन किसी को भी नहीं सुनी। बाद में यह सारी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस मामले में पांच नामजद सहित कुल 19 पर FIR दर्ज कर ली है।

अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज की। आरोप लगाया गया की वह 17 सितंबर को शाम को 7 बजे अपने गांव आ रहा था। अहमदाबाद में उसकी कुछ जमीन निजी है और कुछ जमीन उसने ठेके पर ले रखी है। रास्ते में सलीम की एक महिला से मुलाकात हो गई।

वहीं, सलीम जहां के जेठ और परिजन आ गए। उन्हें यह शक हुआ कि सलीम जहां और कासर अली के बीच अवैध संबंध है। इस वजह से उन्होंने सलीम जहां और कासर अली के साथ मारपीट की। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − nine =