उत्तर प्रदेश

Ghaziabad नगर निगम के सुपरवाइजर के यहां हुई लूट का खुलासा, पत्नी से ही गहने और कैश बरामद

Ghaziabad  में बीती 4 तारीख को नगर निगम के सुपरवाइजर के यहां हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले में सुपरवाइजर की पत्नी से ही गहने और कैश बरामद किया है. पूरा घटनाक्रम कोतवाली घंटाघर क्षेत्र का है.

Ghaziabad कोतवली घंटाघर में शाहरुख अपने परिवार के साथ रहता है, शाहरुख़ नगर निगम में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है. शाहरुख की बीवी ने 4 फरवरी को उसको कॉल किया और बताया कि घर मे तीन बदमाश घुसे और डेढ़ लाख रुपये और ढाई लाख रुपये की ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए. जिसके बाद शाहरुख ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. लेकिन पुलिस की तफ्तीश में जो खुलासा हुआ उसे जानकर सभी हैरान रह गए.

जब Ghaziabad  पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की और आसपास के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो शाहरुख के घर मे किसी के आने जाने के कोई सबूत नहीं मिले. जिसके बाद पुलिस का शक शाहरुख की पत्नी पर गया. इस दौरान पुलिस की लगातार जांच पड़ताल से शाहरुख़ की पत्नी ने खुद ब खुद राज उगल दिया. उसने बताया कि उसने ही घर मे रखे पैसे और जेवरात छिपा दिए थे. जिसके बाद पुलिस ने शाहरुख के घर से बेड के भीतर से कैश और जेवरात बरामद किए. हालांकि शाहरुख की पत्नी ने ऐसा क्यों किया इसका कोई माकूल जवाब वह नहीं दे पाई.

हालांकि Ghaziabad  पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि शाहरुख की पत्नी के भाई की कुछ महीने बाद शादी थी. पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है. पुलिस को आशंका है कि पत्नी ने अपने भाई की शादी के लिए इस घटना को अंजाम दिया हो. हालांकि अभी शाहरुख़ की तरफ से पत्नी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =