उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: डायल 112 के इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार को सिपाही ने दी धमकी, तहरीर पर एफआईआर दर्ज

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत जिले में तैनात डायल 112 के इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार को 112 में तैनात सिपाही राजवीर सिंह ने उस समय व्हाट्सएप मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी. मामला जिले के कप्तान तक पहुंचा और सदर कोतवाली में इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है. मुरादबाद के सिविल लाइंस निवासी राजवीर सिंह डायल 112 में सिपाही के पद पर तैनात हैं. 23 जून को उसके परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई थी. इस पर उन्होंने पांच दिन की छुट्टी का प्रार्थना पत्र देकर घर चले गए थे.

प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसी 112 में तैनात राजवीर सिंह ने उसको छुट्टी ना देने के एवज में जान से मारने की धमकी दी है. पूरा मामला जिले के कप्तान की संज्ञान में डाला गया और कप्तान के कहने पर सदर कोतवाली में राजवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. बताया जा रहा है कि सिपाही राजवीर सिंह अवकाश का प्रार्थना पत्र कार्यालय में रखकर चला गया था.

जिसकी किसी को कोई सूचना नहीं थी. जिसके कारण उसका अवकाश स्वीकृत ना हो सका इसकी जानकारी जब कांस्टेबल राजवीर सिंह को हुई तो वह बौखला गया और उसने इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को छुट्टी ना देने की एवज में जान से मार देने की धमकी व्हाट्सएप पर दे डाली.

इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सिपाही समय-समय पर छुट्टी लेकर जाता है और छुट्टी खत्म होने के बाद भी नहीं आता है. जिसको लेकर लगातार इसको कहा जा रहा था. इस बार भी यह बिना बताए 23 जून को चाचा की आकस्मिक मौत बताकर छुट्टी लेकर चला गया. जब इस बाबत सिपाही राजवीर से बात की गई तो वह आग बबूला हो गया और व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =