फिल्मी चक्कर

Rashami Desai ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी में शेयर की दिलकश तस्वीरें

Rashami Desai सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.रश्मि देसाई ने साड़ी में लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनकी अदाएं देखने लायक है. इन तस्वीरों में वो खुले बालों में बेहद स्टनिंग लग रही हैं.रश्मि देसाई ब्लू और व्हाइट साड‍़ी में बेहद हसीन दिख रही हैं. उन्होंने इसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है. उन्होंने इसके मैचिंग ईयररिंग्स पहने हैं.

एक यूजर ने Rashami Desai की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘नए महीने खूबसूरत होते हैं क्योंकि ये हमें नयेपन की याद दिलाते हैं. परमेश्वर आपको एक नए अध्याय में बदलने में सक्षम है जो उनकी शांति और आशीर्वाद से भरा है.

Rashami Desai टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था.रियेलिटी शो बिग बॉस में भी Rashami Desai ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =