Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली

मुजफ्फरनगर। महावीर निर्वाण के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर, प्रेमपुरी का दो दिवसीय रथयात्रा महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस श्रृंखला में २७ अक्टूबर को मंगल ध्वजारोहण का कार्यकम अरूण जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, रेनबो विहार के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

२८ अक्तूबर को प्रातः मन्दिर में श्री जी का अभिषेक शान्तिधारा तथा पूजन के साथ श्री महावीर भगवान के निर्वाण के उपलक्ष में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। मध्याह्न मन्दिर जी में चित्र का अनावरण , द्वीप प्रज्जवलन तथा अतिथि सम्मान का कार्यक्रम हुआ ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल जैन, अजय जैन , विजय जैन (नावला वाले,यू.एस.ए.) रहे । तत्पश्चात बैंडबाजे, नफेरी तथा भव्य झांकियों के साथ श्री जी की सवारी तीन स्था म निकाली गयी । रथयात्रा में सबसे आगे घोडे व बग्गी पर श्रावक अपने हाथों में जैन धर्म का प्रता कसरिया रंग का झण्डा लेकर चल रहे थे ।

कार्यक्रम में मन्दिर जीके अध्यक्ष विनोद जैन, मंत्री विपिन जैन ना अनुज जैन, कोषाध्यक्ष अनिमेष जैन संरक्षक राजन जैन का विशेष योगदान रहा। सुनील जैन, जूली जैन, प्रवीन जैन, कमल जैन , प्रदीप जैन, मनोज जन, कमल जैन, प्रदीप जैन, मनोज जैन आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जुलूस व्यवस्थाणमोकार महामण्डल समिति ने संभाली। मंच संचालन रविन्द्र जैन ने संभाली । मंच संचालन रविन्द्र जैन, पुनीत जैन ने किया ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk