राजद ने अपने तीन विधायकों को छह साल के लिए किया निष्कासित
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अपने तीन विधायकों-महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी और फराज फातिमा को छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया।
Rashtriya Janata Dal (RJD) expels for 6 years its 3 MLAs- Maheshwar Prasad Yadav, Prema Chaudhary and Faraz Fatami for anti-party activities. #Bihar
— ANI (@ANI) August 16, 2020
जानकारी के मुताबिक, यह तीनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। बताया ये भी जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के निर्देश पर इन सभी को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
वहीं, दूसरी तरफ राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि श्याम रजक पार्टी छोड़ने के बाद फिर से अपने पुराने घर यानी राजद में वापसी कर सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि श्याम रजक सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के पास जाकर पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे जेडीयू के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।
