वैश्विक

कोरोना वायरस का कहर: गौतमबुद्धनगर में चार और व्यक्ति पॉजिटिव

जनपद गौतमबुद्धनगर में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 31 हो गई है। कल तक यह संख्या 27 थी। आज चार और व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैंकोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में रविवार को कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 31 हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने रविवार को इन चार मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि की है।नोएडा की सीज फायर कंपनी के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि कंपनी के विदेश से आए ऑडिटर के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संपर्क में आने से 13 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए।

 इसकी जानकारी होने के बाद भी कंपनी ने कर्मचारियों को होम क्वारंटीन नहीं किया और उन्हें आम दिनों की तरह ही काम कर बुलाना जारी रखा। गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से डॉ. अनुराग भार्गव ने थाना एक्सप्रेसवे में महामारी अधिनियम 1897 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस को मात देने वाले आगरा के जूता कारोबारी अशोक कपूर से बात की।

जूता कारोबारी ने कोरोना पर जीत का अनुभव प्रधानमंत्री से साझा किया। साथ ही आगरा के स्वास्थ्यकर्मियों और स्टाफ का आभार जताया।  
जूता कारोबारी अशोक कपूर ने कहा, ‘मैं और मेरे परिवार के छह लोग कोरोना पीड़ित मिले थे।

 नोएडा में 9, मेरठ में 4 और वाराणसी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। नोएडा में सर्वाधिक 27 लोग पॉजिटिव हैं। आगरा में अब तक 10, लखनऊ में 8, गाजियाबाद में 5, मेरठ में 5, पीलीभीत व वाराणसी में 2-2, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शनिवार तक कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों से आए 50,040 यात्रियों की पहचान की गई। इसके अलावा विदेश से आए 49,488 लोगों की पहचान की गई है। इनमें से 8171 यात्रियों की शनिवार तक पहचान की गई है। सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है। हमें आगरा से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल एंबलेंस से भेजा गया। हमें 14 दिन अस्पताल में रखा गया। चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने हमारा ख्याल रखा। कपूर ने प्रधानमंत्री से कहा कि आगरा और दिल्ली के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभारी हूं।

थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी ने बताया कि आरोप है कि कंपनी का ऑडिटर विदेश से आया था। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई थी। साथ ही कंपनी की ओर से कर्मचारियों के लिए वो जरूरी इंतजाम भी नहीं किए गए जो कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक थे। कंपनी ने कर्मचारियों को होम क्वारंटीन नहीं किया।

उन्हें लगातार काम पर बुलाया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ऑडिटर के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संपर्क में आने से 13 लोग कोरोना वारस से संक्रमित हो चुके हैं।प्रशासन ने स्कूल बसों को लगाया है। 

आगरा में शनिवार को फंसे हुए लोगों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की 375 बसें चलाईं गई थीं, लेकिन यात्री लेकर सिर्फ 75 बसें ही गईं। शहर के आईएसबीटी, ईदगाह और आगरा कोर्ट बस अड्डे पर रातभर लोगों की भीड़ रही।                                  (from AU website)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 14 =