वैश्विक

आर.के.एस. भदौरिया के रिटायर होने के बाद IAF चीफ बने एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी,

वीआर चौधरी ने IAF चीफ का पद संभालने के कहा कि भारत की संप्रभुता और अखंडता की किसी भी कीमत पर रक्षा की जाएगी। नये वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता की रक्षा किसी भी कीमत पर सुनिश्चित की जाएगी।

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि मौजूदा साजोसमान के साथ नये शामिल किये गये प्लेटफॉर्म, हथियार और मशीनरी के समन्वय के जरिए संचालन क्षमता को बढ़ाना और संचालन की अवधारणा के साथ इसका तालमेल बैठाना एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहेगा। वायुसेना कर्मियों को एक संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए नई टेकनॉलिजी हासिल करने, स्वदेशीकरण और इनोवेशन को बढ़ावा देने, साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने और नई ट्रेनिंग मेथड को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया।

अपने करीब 38 साल के करियर के दौरान उन्होंने कई तरह के लड़ाकू और दूसरे विमानों से उड़ान भरी है। उनके पास 3,800 से अधिक घंटे विमान उड़ाने का अनुभव है, जिनमें मिग-21,मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 लड़ाकू विमान शामिल हैं।

एयर चीफ मार्शल चौधरी इस टॉप पोस्ट का प्रभार संभालने से पहले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के तौर पर सेवा दे रहे थे। नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के छात्र रह चुके एयर चीफ मार्शल चौधरी एयरफोर्स की लड़ाकू विमान शाखा में 29 दिसंबर 1982 को शामिल हुए थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 1 =