उत्तर प्रदेश

प्रॉपटी डीलर मनीष गुप्ता Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की झूठी कहानी की पोल खोली

 मनीष गुप्ता की पीट-पीटकर हुई हत्या Murder Case  में रामपुर निवासी प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने गोरखपुर जिला अधिकारी एसएसपी एवं संबंधित थाने के विरुद्ध राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज कराया है।

गुप्ता की पीट पीटकर हत्या किए जाने के मामले में गोरखपुर के डीएम-एसएसपी और संबंधित थाना पुलिस के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आयोग ने रामपुर के आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है।

गोरखपुर पुलिस की पिटाई से हुई कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। रामपुर के नादरबाग मढ़ैया निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा जिसमें कहा है कि गोरखपुर के इस चर्चित प्रकरण में पुलिस लीपा-पोती की कोशिश कर रही है।

जबकि मनीष गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी झूठी कहानी की पोल खोलकर रख दी है। आपको बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि मनीष के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मनीष के सिर के अगले हिस्से पर तेज प्रहार किया गया। जिससे उनके नाक के पास से खून बह रहा था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =