उत्तर प्रदेश

Etah News: पुत्रवधू से अवैध सम्बन्धों का विरोध करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या

Etah News: ग्राम Ulayatpur में एक 55 वर्षीय शराबी अधेड़ ने पुत्रवधू से अवैध सम्बन्धों का विरोध करने पर लायसेंसी बन्दूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी । घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने अधेड़ को पकडकर मय बन्दूक पुलिस को सोंप दिया है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जगदीश चन्द्र ने बताया कि बीती देर रात्रि शराब के नशे में धुत्त रामप्रकाश ने अपनी 52 वर्षीय पत्नी अनार देवी की घर में लायसेंसी बन्दूक से गोली मारकर हत्या कर दी।

अभियुक्त को पुलिस ने मय बन्दूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे ससुर-बहू के रिश्ते को कलंकित करने वाली कहानी सामने आई है।

गांव उलायतपुर निवासी रामप्रकाश के धर्मेंद्र व शेरसिंह नामक दो पुत्र थे, दोनों की शादी हो गयी थी। कुछ दिन पूर्व शेर सिंह की पत्नी आपसी विवाद के चलते शेर सिंह को छोडकर चली गयी। उसके बाद शेर सिंह गायत्री नामक लड़की को भगा लाया और उसे पत्नी के रुप में अपने घर में रखने लगा। जिसका विरोध उसकी मां 52 वर्षीय अनार देवी करती थी।

इसी बीच शराब पीने के आदी राम प्रकाश के अपने बेटे की पत्नी गायत्री से अवैध सम्बन्ध हो गये और रामप्रकाश गायत्री के इशारे पर नाचने लगा। वह अपनी पूरी सम्पत्ति अपनी पुत्रवधू से प्रेमिका बनी गायत्री के नाम करना चाह रहा था। इस बात को लेकर बीते कई दिनों से अनारदेवी व रामप्रकाश में विवाद चल रहा था। रामप्रकाश इसी को लेकर अनार दैवी से मारपीट भी कर रहा था और घर से निकाल देने की धमकी दे रहा था।

अनारदेवी से रामप्रकाश का अपने दोनों पुत्रो को जमीन बराबर बांटने को लेकर झगड़ा हो गया तो नशे में धुत्त रामप्रकाश ने अपनी लायसेंसी बन्दूक से अनारदेवी को गोली मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =