वैश्विक

Make in India को बढ़ावा: 96 फाइटर जेट बनाए जाएंगे भारत में-18 का विदेशी विक्रेता से आयात

Make in India:  सरकार भारतीय वायु सेना के लिए 114 नए लड़ाकू जेट लाने जा रही है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि 114 फाइटर जेट में से 96 भारत में बनाए जाएंगे, शेष 18 का विदेशी विक्रेता से आयात किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में भारतीय वायु सेना ने विदेशी विक्रेताओं के साथ बैठक की है और उनसे फाइटर जेट का निर्माण भारत में करने को कहा है। ये पूरा प्रोजेक्ट ‘बाय ग्लोबल एंड मेक इन इंडिया’ के तहत पूरा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से वायु सेना की क्षमता तो बढ़ेगी ही, इसके साथ ही पुराने हो चुके मिग सीरीज़ के विमानों को भी बदला जा सकेगा।

18 फाइटर जेट विदेश से आयात किया जाएगा, जिसका भुगतान विदेशी मुद्रा में ही होगा। लेकिन देश में बनने वाले 96 फाइटर जेट का भुगतान सिर्फ विदेशी मुद्रा में नहीं किया जाएगा। खबर है कि 96 में 36 फाइटर जेट के लिए भारत सरकार निर्माणकर्ता कंपनी को विदेशी मुद्रा के साथ-साथ भारतीय मुद्रा में भी भुगतान करेगी। अंतिम 60 विमान भारतीय साझेदार की मुख्य जिम्मेदारी होगी, जिसका भुगतान सरकार केवल भारतीय मुद्रा में करेगी।

इस प्रोजेक्ट के लिए भारतीय वायु सेना जल्द ही टेंडर निकाल सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस टेंडर में बोइंग, लॉकहीड मार्टिन, साब, मिग, इरकुत कॉर्पोरेशन और डसॉल्ट एविएशन जैसी विदेशी कंपनियां भाग लेंगी।

वित्त वर्ष 2022-23 के रक्षा बजट में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। तब रक्षा मंत्रालय को 525,166.15 करोड़ रुपये आवंटित किया गया था। ये हाल के वर्षों में हुई रक्षा बजट की सबसे बड़ी वृद्धि थी। वित्त वर्ष 2021-22 में रक्षा मंत्रालय को 478,196 करोड़ रुपये के आवंटन किया गया था।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from: Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =