Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन घायल

पुरकाजी। टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर बाईक सवार बहन भाई-बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे मे गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बढीवाला निवासी युवक अतुल पुत्र जगदीश अपनी छोटी बहन को स्कूल से लेकर बाईक द्वारा वापिस अपने गांव लौट रहा था कि बाईक सवार ये दोनो भाई-बहन जैसे ही लक्सर रोड पर पहुंचे कि इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर युवक अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया तथा अधिक रक्तश्राव से उसकी मौके पर ही मौत हो गई 

इस हादसे मे उसकी छोटी बहन बुरी तरह घायल हो गई। बताया जाता है कि सडक हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामला संज्ञान मे आते ही चन्द मिन्टो मे मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से घायल युवती को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा मृतक के परिजनो को इस घटना से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखभरा समाचार मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तथा कुछ ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया गया। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =