Muzaffarnagar News: मदद की पीडितो ने लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना छपार के गांव छपरा निवासी सूफियान पुत्र हुसैन अहमद एवं राकी वादी ने रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए आरोप लगाया है कि उनके चाचा राशिद उर्फ सुक्का का पिछले दिनो मारपीट कर जहर खिलाकर मार दिया गया था। जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मृत्यु हो गई थी।
जिसका पुलिस द्वारा पोस्ट मार्टम कराया गया था। सूफियान और राकिब का कहना है कि डाक्टरो ने उन्हे बताया कि पोस्ट मार्टम के अनुसार मृतक के साथ मारपीट कर उसे जहर दिया गया है। उनका आरोप है कि इस मामले की थाना छपार मे अभी तक रिर्पोट अंकित नही की गई। जिसको लेकर पीडित पक्ष ने एससपी के अलावा डीआईजी सहारनपुर से भी गुहार लगाई है कि उनकी रिर्पोट अविलम्ब लगाकर आरोपितो के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाए।
दोनो पीडितों का आरोप लगाया कि उन्हे बराबर धमका रहे हैं। जिससे कि वे तथा परिवार भयभीत है। उनका यह भी कहना है कि हमलावरों मे एक व्यक्ति ऐसा भी है जो कि एक किसान संगठन से जुडा है।
उल्लेखनीय है कि मृतक राशिद जौहर की नमाज के बाद रोजा अफ्तारी का सामान लेकर अपने गांव वापिस लौट रहा था। पीडितो ने इस सम्बन्ध मे मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।

