Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रेड रोस्टर फास्ट फूड का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित नवनिर्मित रेड रोस्टर फास्ट फूड सैन्टर का उद्घाटन श्री गोपाल सेवानंद जी (बाईजी) श्री गोपाल सेवा मंदिर कवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रणव स्वरूप ग्रान्ड प्लाजा वालो ने की। मुख्य अतिथि के रूप में निर्मल कुमार उपस्थित हुए।

इस अवसर पर राजेंद्र रहेजा, परशुराम रहेजा, किम रहेजा, अशोक, अमित मलिक आदि मौजूद रहे। रेड रोस्टर की ओर से विक्रान्त रहेजा व सन्नी ने आमंत्रित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को जानकारी दी कि इस संस्थान में केवल वेज (शाकाहारी) फास्ट फूड की व्यवस्था रहेगी और निकटवर्ती विद्य़ालयों के कारण छात्र छात्राओं के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गयी है।

ग्रान्ड प्लाजा संस्थान की ओर से आलोक स्वरूप, अनिल स्वरूप एवं संदीप जैन ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − nineteen =