फिल्मी चक्कर

घर पर मास्क बनाने को लेकर दिलचस्प तरीका पेश किया रोनित बोस रॉय ने

अभिनेता रोनित बोस रॉय ने घर पर मास्क बनाने को लेकर एक दिलचस्प तरीका पेश किया है. रोनित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक पुरानी टी-शर्ट से मास्क बनाते हुए देखे जा सकते हैं.

खास बात तो यह है कि इस मास्क को बनाने में किसी प्रकार की सिलाई करने की भी जरूरत नहीं है और वह एक दिलचस्प जुगाड़ के साथ मास्क बनाने का तरीका बताते हैं. उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “मास्क नहीं है. टेंशन नहीं लेने का (फिक्र मत कीजिए) यह आसान है.”

‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम कलाकार रॉय ने इसके साथ ही एक जलते हुए लाइटर को फूंक मारकर इसकी प्रभावशीलता का परीक्षण भी किया. इससे पहले अभिनेत्री विद्या बालन को दो हेयर बैंड्स के साथ ब्लाउज का उपयोग करके घर पर एक मास्क बनाते हुए देखा गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =