फिल्मी चक्कर

रिया ने की सोशल मीडिया पर वापसी, शेयर की ये खास फोटो

बीते साल 14 जून को बॉलीवुड एक्टर और रिया के ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद रिया पुलिस और सुशांत के फैन्स के निशाने पर आ गई थी.

इतना ही नहीं रिया को इस केस की वजह से कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था. लेकिन अब लग रहा है कि रिया ने सभी मुसीबतों से लड़ने का इरादा बना लिया है. करीब 6 महीने तक सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद अब वो अपनी  लाइफ का रूटीन फैन्स के साथ शेयर करने लगी है.  .  

हाल ही में रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है.जिसमें वो योग करते हुए नजर आ रही हैं. फोटो में रिया अपनी योगा ट्रेनर के साथ नजर आ रही हैं. जो उन्हें सहारा देती दिख रही हैं. वहीं फोटो शेयर करते हुए रिया ने लिखा कि, Healing, अपनी बेस्ट फ्रेंड को योग गुरू के रूप में पाकर गर्व महसूस कर रही हूं.

वहीं इससे पहले रिया ने अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए भी एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में रिया ने लिखा था कि, कठिन दिनों में भी जो कुछ हुआ है और जो नहीं हुआ है. फिर भी  आप यहां तक आ गए हैं तो ये बहुत अच्छी और बहादुरी वाली बात है. मेरे दोस्त.

वर्कफ्रंट की बात करें तो  रिया बहुत जल्द अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘चेहरे’ में नज़र आने वाली हैं. फिल्म में रिया को निकाले जाने की खबर मिली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे अफवाह बताया था. और कहा था कि रिया फिल्म का अहम हिस्सा जो हटाया नहीं जा सकता.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 4 =