SAFF Championship: मैच के दौरान भिड़े भारत-नेपाल के खिलाड़ी
SAFF Championship में भारतीय फुटबॉल टीम का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में शनिवार को टीम इंडिया ने अपने दूसरे ग्रुप मैच में नेपाल को 2-0 से हराकर सैफ चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में अपनी जगह कर ली.
वहीं इस SAFF Championship मैच के दौरान भारत और नेपाल के खिलाड़ियों के बीच तनातनी भी देखने को मिली. दरअसल, मैच के 64वें मिनट के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से उलझते हुए नजर आए. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

