‘राधे’ में दिशा पटानी को किस करने पर उठे विवाद को लेकर बोले सलमान…….
कुछ वक्त पहले ही सलमान की फिल्म ‘राधे’ के एक सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस सीन में सलमान दिशा पटानी को किस करते हुए नजर आए थे.
जिसक बाद कई लोगों ने सलमान पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. वहीं अब सलमान ने इस विवाद के बीच अपनी को-एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ हल्का फुल्का मजाक किया है. उन्होंने कहा है कि फिल्म में वो दोनों हमउम्र दिख रहे हैं. आपको बता दें कि दिशा पटानी सलमान खान से करीब 27 साल जूनियर हैं.
दरअसल हाल ही में दोनों के एक किसिंग सीन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हुई थी. फैन्स लगातार इस सीन को लेकर बात कर रहे थे. सलमान के अपने से इतनी छोटी उम्र की एक्ट्रेस को किस करने को लेकर फैन्स लगातार सवाल उठा रहे थे. अब इसे लेकर सलमान खान की प्रतिक्रिया सामने आई है.
उन्होंने मजाकभरे अंदार में कहा कि फिल्म में वो दोनों हमउम्र ही तो लग रहे हैं. दरअसल फिल्म की मेकिंग के दौरान का एक शॉर्ट वीडियो सामने आया है जिसमे सलमान ऐसा कहते दिख रहे हैं.
वहीं इस दौरान सलमान खान दिशा के काम की तारीफ भी करते दिखाई दिए. सलमान खान ने कहा कि दिशा ने कमाल का काम किया है फिल्म में वो बड़ी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं सलमान ने ये भी कहा कि, फिल्म में वो मेरी उम्र की नहीं बल्कि मैं उनकी उम्र का लगा हूं.
सलमान खान ने वीडियो में इस बात को भी स्वीकार किया है फिल्म में किसिंग सीन के दौरान दिशा के होठों पर टेप का इस्तेमाल किया गया था. वो कहते दिख रहे हैं कि लेकिन इस पिक्चर में एक किस जरूरी है. टेप पर है किस, टेप पर…
