समीरा रेड्डी पति और बच्चों संग गोवा में एन्जॉय कर रही हैं वीकेंड
समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) इस वक्त अपने पति और बच्चों के साथ गोवा में वीकेंड एन्जॉय कर रही हैं. इस तस्वीर में समीरा बिकिनी में दिख रही हैं और उनके पति शर्टलेस हैं. इसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए समीरा पैरेंट्सहुड का भी जिक्र किया है और इसे फनी कैप्शन दिया है.
समीरा रेड्डी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,”वीकेंड हमारा टाइम. पूरे 2 सेकंड के लिए और फिर वापस हमारे 2 बंदरों के पास.” इसके साथ ही उन्होंने आंखों में प्यार भरे और हंसने वाले स्माइली के साथ बंदर वाले इमोजी भी अपने कैप्शन में शामिल किए हैं. उन्होंने हैशटैग के साथ पैरेंट्स, लाइफ, हस्बैंडवाइफ, वीकेंडवाइब्स और गोवा लिखा है.
View this post on Instagram
समीरा रेड्डी के इस कैप्शन से लगता है कि वह अपने पति के साथ मुश्किल से वक्त निकाल पाई हैं और कुछ पलों के बाद वापस अपने बच्चों के साथ टाइम बिता रही हैं. समीरा के पति अक्षय़ की मां मंजरी वर्दे सास मंजरी वर्दे ने कमेंट किया. उन्होंने लिखा,”गोवा के ना भूलने वाले पल.”
