फिल्मी चक्कर

Sanjay Dutt ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-‘तुम्ही हो जीने की वजह’ Manyata

Sanjay Dutt ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर Manyata Dutt  के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में संजय ने मान्यता के हाथों को अपने हाथों में थाम रखा है. मान्यता बेहद खुश लग रही हैं. इस तस्वीर के साथ ही Sanjay Dutt ने लिखा ‘मुझे और मेरे परिवार को आगे बढ़ाने की वजह तुम हो..तुम एक इनक्रेडिबल पर्सन हो इसके लिए शुक्रिया और तुम ये हमेशा ध्यान रखती हो कि मैं आगे जो भी करूं सबसे अच्छा करूं. हैप्पी बर्थ डे मॉम मान्यता दत्त’.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

अपने बर्थडे पर अपने husband के मुंह से इतनी तारीफ सुनने के बाद तो Manyata Dutt का खुश होना लाजमी था.Manyata Dutt ने भी जवाब में हार्ट वाले इमोजी शेयर कर प्यार जताया. Sanjay Dutt ने साल 2008 में मान्यता दत्त को अपना जीवनसाथी बनाया था. शादी के समय संजय 50 साल के थे तो मान्यता 29 साल की थीं.

दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं और दो बच्चों के माता-पिता हैं. मान्यता अपने बच्चों की परवरिश के साथ-साथ संजय का ध्यान भी एक बच्चे की तरह रखती हैं, शायद इसीलिए उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए मान्यता को मॉम कहा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 14 =