फिल्मी चक्कर

22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली Shamshera का ट्रेलर OUT

Ranbir Kapoor, Sanjay Dutt और वाणी कपूर की  फिल्म Shamshera का धमाकेदार ट्रेलर OUT हो चुका है. ‘शमशेरा’ के टीजर की तरह इसका ट्रेलर काफी धांसू और रौंगटे खड़े कर देने वाला है. ट्रेलर में जहां ‘डकैत’ के रूप में रणबीर कपूर खूंखार लग रहे हैं, तो वहीं संजय दत्त खाकी वर्दी और लंबी चोटी में काफी खतरनाक दिखाई दे रहे हैं.

 


 यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर देश के तीन शहरों में रिलीज किया गया. 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन करण मल्होत्रा ने किया है. 

इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर लगभग चार साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में देखा गया था.‘शमशेरा’ फिल्म की कहानी काजा नाम के काल्पनिक शहर पर आधारित है. फिल्म में आजादी से पहले की कहानी दिखाई जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =