फिल्मी चक्कर

पुराने एल्बम से थ्रोबैक तस्वीर निकाली Sanjay Dutt ने

Trishala Dutt के जन्मदिन पर Sanjay Dutt ने पुराने एल्बम से थ्रोबैक तस्वीर निकाली और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बेहद जज्बाती हो गए. वहीं अपने पापा के इस तरह प्यार लुटाने पर त्रिशाला को भी प्यार आ गया और उन्हें Dukes कह दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

Sanjay Dutt ने इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘तुम्हारा जन्मदिन हमेशा मेरी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक है. त्रिशाला दत्त तुमसे बढ़कर मेरी दुनिया को कोई रौशन नहीं कर सकता मेरी प्रिंसेस, पापा ड्यूक्स लव यू’. संजय के इस पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए त्रिशाला ने भी लिखा ‘आई लव यू पापा ड्यूक्स’. कई फैंस भी पिता-पुत्री के इस प्यार को देख तारीफ करते हुए त्रिशाला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

त्रिशाला दत्त हाल ही में अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से खूब सुर्खियों में रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली संजू बाबा की बिटिया त्रिशाला न्यूयॉर्क में रहती हैं और फिल्मी दुनिया से दूर एक साइकोथेरेपिस्ट प्रोफेशनल हैं. हालांकि एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूर हैं लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं. फिलहाल त्रिशाला सिंगल हैं और उन्होंने एक बार सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें सच्चे हमसफर की तलाश है.

त्रिशाला दत्त अक्सर Sanjay Dutt  की वाइफ मान्यता दत्त के साथ समय बिताती नजर आती हैं. मान्यता के साथ भी इनकी अच्छी बॉन्डिंग है. संजय और मान्यता के 11 साल के ट्विन्स बच्चे हैं. मान्यता अपने बच्चों के साथ दुबई में रहती हैं जबकि संजय अपनी फिल्मों की वजह से मुंबई में रहते हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + nineteen =