उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar- चोरी की घटना का किया खुलासा, लूट की 25 मोबाइल. 4 हजार नगद और दो अदद चाकू पुलिस ने बरामद

Sant Kabir Nagar महुली पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों और चोरों के गैंग को पकड़ा है. इनके पास से लूट और चोरी के सामान बरामद हुए हैं. पकड़े गए लुटेरे गौतम, अक्षय और सन्नी गैंग बना कर लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. इनके पास से चोरी की दो बाइक. लूट की 25 मोबाइल. 4 हजार नगद और दो अदद चाकू पुलिस ने बरामद किया है. यह गैंग आसपास के जनपदों में कई लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

पकड़े गए गैंग को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी. जनपद में इस गैंग ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था. बीते 11 अगस्त को टुंगपार गांव से टुल्लू पंप चोरी किए थे. बीते 17 अगस्त को अशरफपुर गांव में देसी शराब भट्ठी का ताला तोड़ कर दो पेटी शराब और 15 हजार नगदी चोरी किए थे. देसी शराब गैंग के तीनों सदस्य गटक गए थे. बीते 20 अगस्त को कोल्हूगाड़ा गांव के पास एक व्यक्ति से मोबाइल और 2 हजार नगद लूट की घटना को अंजाम दिए थे.

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया की यह गैंग पिछले कई दिनों से सक्रिय था बीते 20 अगस्त को साइकिल सवार से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 2 हजार नगद और मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम दिए थे. जिस पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + eighteen =