उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: सराफ करोबारी संग 12 लाख रुपये की ठगी

Gorakhpur जालसाजों से 12 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुए सराफ संतोष कुमार अब अपनी गलती पर पछतावा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ उधार और बैंक से चार लाख रुपये लोन लेकर वर्ष 2016 में शाहपुर में दुकान खोली थी। उनके एक जानने वाले बैंक कर्मी ने बताया कि उनके परिचित के पास सोने का सिक्का है। उन्हें इस समय रुपयों की जरूरत है तो उनकी बातों में आ गया। एक सिक्का लेने के बाद उन्होंने उसे हिंदी बाजार में ले जाकर बेचा था तो थोड़ा मुनाफा मिला। फिर बैंक और दूसरे जगहों से रुपयों का इंतजाम किया और कुछ सोने का इंतजाम कर उसे बेचा।

क्या कहूं, मेरी मत मारी गई थी। बैंक के एक परिचित कर्मचारी के भरोसे में आ गया। उन्होंने पहले भी मदद की थी। इसलिए भरोसा कर बैठा। मन में कुछ लालच भी था कि अच्छा मुनाफा मिल रहा है। दुकान खोलने के लिए पहले से ही बैंक का कर्ज था। अब सोने के सिक्के के लालच में इधर-उधर से जुटाए 12 लाख रुपये भी डूब गए। पहले से ही कर्जदार था, अब और चढ़ गया।

उन्होंने बताया कि 12 लाख रुपये बड़ी मुश्किल से इकट्ठा किया और फिर लेकर उनवल चला गया। ठगों ने एक हाथ से रुपयों से भरा बैग देने को कहा और दूसरे हाथ से सोने के सिक्कों से भरा बैग दिया। बैग लेने के बाद लगा कि मुनाफा कमाकर पुराने कर्ज चुका दूंगा, लेकिन ठगी का अहसास तब हुआ तब रास्ते में सिक्के रगड़ कर देखा तो वह नकली निकला। इसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। अपने परिचित बैंक कर्मचारी से भी संपर्क किया, लेकिन नहीं हो पाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + four =