❤️ Shubhman Gill के नंबर वन बैट्समैन बनने पर सारा तेंदुलकर ने लिखा पोस्ट
Shubhman Gill के आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन बैट्समैन बन गए हैं. शुभमन गिल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है. शुभमन गिल के लिए खास बात यह भी है कि सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया में इस बारे में पोस्ट लिखा है.सारा तेंदुलकर ने Shubhman Gill की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है-विश्व के नंबर 1 ओडीआई बैट्समैन शुभमन गिल. सारा ने अपने इस पोस्ट में शुभमन गिल को टैग भी किया है. सारा के इस पोस्ट पर कमेंट भी आ रहे हैं.
सारा तेंदुलकर और Shubhman Gill के डेटिंग की खबरें इसलिए भी वायरल होती हैं, क्योंकि सारा शुभमन गिल के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही उसके साथ दिल वाला इमोजी भी लगाती हैं.सारा तेंदुलकर और Shubhman Gill के करीबी रिश्तों के बारे में चर्चा आम है और कहा यह जा रहा वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर हैं और शानदार फाॅर्म में चल रहे हैं.
Shubhman Gill के मैच में सारा तेंदुलकर अक्सर ग्राउंड में नजर आ जाती हैं और उनका रिएक्शन उन दोनों की करीबी और दोस्ती को बयां भी करता है. भारत और श्रीलंका के मैच के दौरान भी सारा स्टेडियम में नजर आई थीं.
Shubhman Gillने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 92 गेंद में 92 रन बनाए थे. उस दिन भी सारा शुभमन गिल की हौसला अफजाई करते नजर आई थीं. शुभमन शतक से चूके थे, लेकिन उनकी पारी शानदार थी, जिसमें दो छक्के और 11 चौके शामिल थे.
Well played, Shubman Gill…♥️❣️#ShubmanGill #INDvsSL #CWC23 pic.twitter.com/4tCIF0iGMG
— Sara Tendulkar (@SaraTendulkar__) November 2, 2023
सारा तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल की पारी की तारीफ करते हुए लिखा था-वेल प्लेयड शुभमन गिल. सारा ने अपने पोस्ट में दिल वाला इमोजी भी लगाया है.
सारा तेंदुलकर और Shubhman Gill ने अभी तक अपने रिश्तों के बारे में कोई बात नहीं की है. हालांकि उनकी दोस्ती की चर्चा है. सारा अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट करती रहती हैं.

