वैश्विक

सऊदी अरब: आरामको रिफाइनरी तेल कंपनी पर यमनी सेना का मिसाइल से हमला

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के प्रवक्ता ने सऊदी अरब के जेद्दा शहर में स्थित अरामको रिफाइनरी पर मिसाइल से जवाबी हमले की सूचना दी है।

समाचार चैनल अलमसीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने सोमवार को यह घोषणा की कि, यमन के मिसाइल यूनिट ने सऊदी अरब के पाश्विक हमलों का जवाब देते हुए सऊदी अरब के जेद्दा शहर में स्थित अरामको तेल कंपनी के वितरण स्टेशन को मिसाइल से निशाना बनाया है।

यहया सरी ने बताया कि, कुद्स-2 नामक मिसाइल ने सटीक तरीक़े से अपने लक्ष्य को निशाना बनाया है। अरामको रिफाइनरी मिसाइल हमले के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियों को उसकी ओर जाते देखा गया है।

यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि, यह जवाब हमला सऊदी अरब के द्वारा लगातार किए जाने वाले पाश्विक हमलों और यमन की घेराबंदी जारी रखने के उत्तर में दिया गया है।

इस हमले से कुछ दिन पहले भी यमनी सेना ने सऊदी अरब में स्थित कई सैन्य ठिकानों को अपने मिसाइल हमले का निशाना बनाया था।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + eighteen =