वाराणसी में पुलिस चौकी की अवैध वसूली की लिस्ट ट्विटर पर वायरल
चंदौली के मुगलसराय थाने की अवैध वसूली की लिस्ट वायरल होने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब वाराणसी से जुड़ा भी ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया में सुर्खियों में है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने मंगलवार को ट्वीट किया कि वाराणसी के लंका थाने की चितईपुर चौकी की प्रतिमाह की अवैध वसूली 24,500 रुपये है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह वसूली सूची OP चितईपुर PS लंका @varanasipolice की बताई गयी है जो वहां नियुक्त द्विवेदी नामक पुलिसकर्मी द्वारा वसूली करने की बात बताई गयी है. कृ सत्यापित कर उचित कार्यवाही कराएँ. @IgRangeVaranasi @adgzonevaranasi @Uppolice pic.twitter.com/iZfKDs4XeZ
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) November 24, 2020
अमिताभ ठाकुर ने जो ट्वीट किया है, उसके साथ एक सूची भी संलग्न की है। उसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि बीयर, देसी शराब और अंग्रेजी शराब की दुकानों के साथ ही भांग के ठेके और गैस रिफलिंग का अवैध काम करने वाले प्रतिमाह कितना पैसा चितईपुर चौकी की पुलिस को देते हैं।

