Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नोकरी के नाम पर दर्जनों लोगों के लाखों रुपये हड़प

मुजफ्फरनगर। एक भाई भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश मीडिया प्रभारी सहकारिता परकोस्ट तो वही दूसरा भाई वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी मुजफ्फरनगर व तीसरा भाई राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से है जुड़ा हुआ,तो वही भाजपा का अध्यक्ष है ये भाजपा के सत्ता धारी की काली करतूत लेनदारों ने घर पर किया हंगामा।
दरअसल पूरा मामला थाना नई मंडी क्षेत्र के कमलनगर का है,जहां पर अरविंद सैनी व अभिजीत सैनी का मकान है।जहां पर आज दर्जनों की तादाद में महिला व पुरुष पहुँचे ओर इन्होंने इनके घर पर हंगामा करते हुए बताया कि हमारे से इन लोगो ने लोन व नोकरी दिलाने के नाम पर किसी से हजारों तो किसी से लाखों रुपये लिए हुए है।न तो हमारा काम हो पाया है और न ही हमारे पैसे मिल पाए है।कई बार हम लोग इनके घर पर भी आए लेकिन हमारा कोई समाधान नही हो पाया है।करीब दर्जनों से ज्यादा ऐसे लोग है जिन से इन्होंने पैसे लिए हुए है,ओर वो अलग अलग जगह के है।किसी से इन्होंने हजारो तो किसी से लाखों रुपये लेकर हड़प लिए है।

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी के कमल नगर का मामला

हम लोगो ने इन्हें ब्याज पर लेकर पैसे दिए थे,लेकिन हमारा काम नही हो पाया और उधर ब्याज लगातार बढ़ता जा रहा है।आज हम यहां इनके घर पर आए है और हमे पता लगा है कि ये अपना घर बेचकर यहां से बीती रात्रि ही चले गए है।इस दौरान पीड़ितों ने बताया कि ये भाजपा पार्टी से जुड़े हुए है ,ओर घर पर भी देखने पर पता चलता है कि इनके घर पर भारतीय जनता पार्टी व हिन्दू युवा वाहिनी मुजफ्फरनगर के पधाधिकारियो के नाम से बैनर लगे हुए है।आखिर अब कैसे भाजपा सरकार में इन गरीबो को इंसाफ मिलेगा, जब भाजपा के कार्यकर्ता ही लोगो के पैसे लेकर भाग जाय।इस दौरान पीड़ित व्यक्तियों ने बताया कि हम अब थाना नई मंडी पर जाकर इन भाइयो के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करेंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 7 =