खबरें अब तक...

समाचार

नोडल अधिकारी व विधायक ने किया निरीक्षण1 16 |
मुजफ्फरनगर। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने जिले में आये प्रदेश शासन के सचिव और जनपद के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार को साथ लेकर उत्तरी रामपुरी में काफी समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के निवारण के लिए निरीक्षण किया।
कपिल देव ने बताया कि ज्ञात रहे कि जब नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना मुजफ्फरनगर आये थे तब उन्होंने रामपुरी में जलभराव के निकास के लिए ०७ करोड रुपये की सहमति प्रदान की थी। इसलिए शासन द्वारा भेजे गये नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार को साथ लेकर विधायक ने रामपुरी का निरीक्षण किया एवं जलनिकासी की योजना में एक कदम आगे बढाते हुए सभी अधिकारियों को योजना पर शीघ्र अतिशीघ्र अमल करने को कहा।
ज्ञातव्य है कि जल निगम द्वारा ७.३४ करोड का व्ययानुमान एवं प्लान बनाकर तत्कालीन जिलाधिकारी राजीव शर्मा एवं जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय द्वारा शासन को प्रेषित किया जा चुका है जिसकी स्वीकृति के लिए विधायक कपिल देव लगातार प्रयत्नशील है।
आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए विधायक ने बताया कि अभी नगर पालिका द्वारा जलभराव की समस्या के निवारण के लिए अस्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं जिसमें टैंकर द्वारा जल की निकासी की जायेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहताश पाल, कपिल त्यागी, शिवकुमार धीमान, अमिता चौधरी, अंजना शर्मा, हरवेश धीमान, सभासद भीष्म धीमान, नमीष चन्देल, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आरोपी को किया गिरफ्तार 2 16 |
छपार। पुलिस ने फर्जी गोली कांड के तीसरे आरोपी को भागदौड कर गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत छपार पुलिस ने बीते दिन फर्जी गोलीकांड के आरोपी धीर सिह व अरविन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दूसरी और पुलिस ने एसएसपी के निर्देशो के चलते उक्त मामले के तीसरे आरोपी अंकित उर्फ अभिषे क को शांति व्यवस्था के मददेनजर क्षेत्र मे गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

 

आई.आई.ए.प्रतिनिधि मंडल प्रमुख सचिव से मिला Img 20190617 Wa0007 |
मुजफ्फरनगर। आई.आई.ए.का एक प्रतिनिधिमंण्डल चैप्टर चेयरमैन कुश पुरी के नेतृत्व मे प्रदेश के लघु उद्यम सचिव जिले के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार से जिलाधिकारी कार्यालय पर मिला। सर्वप्रथम आईआईए चैप्टर चेयरमैन कुश पुरी व अन्य पदाधिकारियो द्वारा भुवनेश कुमार को उनके जनपद आगमन पर बुके भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात कुश पुरी ने जिले के उद्योगो के समक्ष आ रही समस्याओ व चुनौतियों को बिन्दुवार रखते हुए जिले के औद्योगिक विकास से सम्बन्धित बिन्दुओ को भी रखा। जिसमे आरआरटीएस को मुजफ्फरनगर तक लाने,मेरठ मे एक फैसिलिटेशन काउंसिल खोलन व औद्योगिक नीति 2017 के शासनादेश के विषय मे चर्चा करते हुए उद्यमियो को आ रही कठिनाईयों से अवगत कराया। प्रतिनिधि मण्डल और प्रमुख सचिव श्री भुवनेश कुमार के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास पर भी विस्तार से चर्चा हुई। आई,आई,ए.मुजफ्फरनगर के पूर्व चेयरमैन नवीन जैन औद्योगिक नीति 2016 के शासनादेश ंएवं तकनीकि उन्नयन मे मिलने वाली सब्सीडी के विषय को रखा। जिस कारण प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार ने कहाकि जब तक औद्योगिक पॉलिसी का शासनादेश न हो जाये तब तक औद्योगिक पॉलिसी के किसी भी लाभ को सुनिश्चित न समझा जाये। कुश पुरी ने आया जतायी कि प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार व आईआईए मु.नगर चैप्टर के प्रतिनिधिमण्डल के बीच जिले के औद्योगिक विकास हेतु हुई सकारात्मक चर्चा के माध्यम से उद्योगो की समस्याओ का शासन स्तर पर प्रभावी रूप से निस्तारण हो सकेगा। प्रतिनिधिमण्डल मे पंकज जैन, अमित गर्ग, अरविन्द मित्तल, तरूण गुप्ता, सन्दीप जैन, मनीष भाटिया, सुशील अग्रवाल, मेनपाल, कुलदीप, विपुल भटनागर आदि मौजूद रहे।

शराब सहित दो गिरफ्तार3 12 |
सिखेड़ा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निराना में शराब निकाल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया सिखेड़ा क्षेत्र में जब से थाना सिखेड़ा की कमान संभाली है तब से क्षेत्र में शराब माफियाओं की कमर तोड़ कर रख दी व काफी हद तक लगाम लगाई है सिखेड़ा पुलिस ने शाम को ग्राम निराना में मुखबिर की सूचना पर दी जिसमें शराब निकाल रहे दो लोगो को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया इनके पास से २० लीटर कच्ची शराब यूरिया शराब निकालने का सामान व काफी मात्रा में लहन नस्ट कर दिया वहीं इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया की कल शाम पुलिस को सूचना मिली थी की निराना कुछ व्यक्ति शराब निकाल रहे है मुखबिर की सूचना पर निराना में दबिश देकर लोगो को मौके से गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए शराब तस्करो का चालान कर जेल भेज दिया जिनके पास से २० लीटर कच्ची शराब बरामद हुई व काफी मात्रा में लहन नस्ट कर दिया इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा की क्षेत्र में कोई भी अवैध काम नहीं होने दिया जायेगा जो भी अवैध काम करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी

फरार चल आरोपी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थानां नई मंडी प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह को मुखबिर की सूचना मिली कि एक बागोवली क्षेत्र के एक घर मे अवैध पशु कटान चल रहा हैं जिसपर थानाप्रभारी सन्तोष कुमार सिंह ने एक टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर बागोवाली गाँव मे इसरार पुत्र इलियास के यहाँ छापा मारा तो वहां अवैध गोवंश पशु का कटान हिट पाया जिस पर कटान करने वाले आरोपी इसरार मंडी पुलिस को चकमा देकर वहां से रफ़ू चक्कर हो गया जिस पर थानां नई मंडी पुलिस व चोकी व बागोवाली चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने मौके से करीब १०० किलो गोवंश का मांस बरामद किया व काटने का साजो सामान व तोलने का तराजू आदि नई मंडी पुलिस ने बरामद किया था तो वही आज नई मंडी प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह को मुखबिर की सूचना मिली कि गोवंश का कटान करने वाला आरोपी इसरार बझेडी पुलिया के पास खड़ा हैं जिस पर थाना प्रभारी नई मंडी ने चौकी इंचार्ज ग़ांधी कालोनी धीरज सिंह को मुखबिर की बताई जगह भेजा तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा जिस पर चौकी इंचार्ज धीरज सिंह व पुलिस जनों ने भाग रहें इसरार को आखिर धर दबोचा कर थानां नई मंडी ले आएं जिस पर आज थानां नई मंडी पुलिस ने आरोपी इसरार को जेल भेज दिया।

गोष्ठी का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय व उप निदेशक कृषि मुज़फ्फरनगर के निर्देशन में सदर ब्लाक के गांव जडोदा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में कृषि, गन्ना विभाग के अधिकारीयों व ग्रामवासियों ने भाग लिया। एक तरफ जहाँ इस किसान गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों सहित ब्लॉक अधिकारियों ने भाग लेकर किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीँ दूसरी तरफ महिला कल्याण विभाग द्वारा इन गोष्ठियों के माध्यम से महिलाओं तक सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय व जिला प्रोबेशन अधिकारी मंजू सिंह के निर्देशन में महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान ने सरकार की महिला कल्याण योजनाओं बारे दी जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत जनमानस में लड़कियों की सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीन लैंड मॉडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में योग शिक्षको की कार्यशाला का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भव्यता एवं सफल आयोजन के लिए किया गया।
गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भारतीय योग संस्थान पाँचवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आर्केड फार्म गंऊशाला नदी रोड मुजफ्फर नगर में मनाने जा रहा है।इसी उपलक्ष में आज उन सभी योग शिक्षको की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में कार्यक्रम लेंगे।योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने सभी शिक्षको को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में नियमित साधक एवं साधिकाओं के अलावा आम पब्लिक के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं अतः योग शिक्षको से अनुरोध है कि वे आसन व प्राणायाम कराते समय उनसे मिलने वाले लाभ से भी अवगत कराएँ ताकि लोगों में योग के जाग्रति व रूचि पैदा हो सके।उन्होंने बताया कि जो संस्थान के कार्यकर्ता व अधिकारी है वे अपनी स्वयं की साधना न करके कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों की स्थिति ठीक कराएँ ताकि लोगों को कार्यक्रम में आने का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आम पब्लिक में योग के जन जागरण हेतु दिनांक २०जून को एक विशाल जन जागरण प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।प्रभात फेरी प्रातः ६ः००बजे ग्रीन लैण्ड स्कूल मुजफ्फरनगर से प्रारंभ होकर प्रेमपुरी ,शामली रोड,हनुमान चौंक,भगतसिंह रोड ,शिव चौंक,झाँसी की रानी चौंक से होते हुए पुनः भगतसिंह रोड ,हनुमान चौक,मौहल्ला गंऊशाला में ग्रीन लैण्ड स्कूल मुजफ्फरनगर में ही सम्पन्न होगी।प्रभात फेरी में भारतीय योग संस्थान के समस्त निःशुल्क योग साधना केंद्रो के साधक /साधिकाएँ एवं किशोर बालक एवं बालिकाएँ भाग लेंगी।इस अवसर पर जिला प्रधान पवन सिंह बालियान,क्षेत्रीय प्रधान विशाल कुमार,क्षेत्रीय मंत्री तेजपाल सिंह,केन्द्र प्रमुख विपिन कुमार शर्मा,सुनील जैन,डा०जीत सिंह तोमर,यज्ञदत्त आर्य,अंकुर मान ,राजीव रघुवंशी,योगी विपुल सहरावत ,बेबी सैनी आदि योग शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

हादसां मे कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार बुढाना के विज्ञाना निवासी नसीर पुत्र अली हैदर बाईक द्वारा कांधला रिश्तेदारी मे जा रहा था कि गांव विज्ञाना के बाहर सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर नसीर घायल हो गया। जिसे कुछ ग्रामीणो द्वारा उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे मे मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी राकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा अपने छोटे भाई उमेश के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे किसी काम से जाते वक्त मंसूरपुर रेलवे फाटक के समीप डग्गामार वाहन की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। नगर के मौहल्ला दक्षि़्ाणी कृष्णापुरी निवासी वीशु नामक युवक स्कूटी से चरथावल रोड पर जाते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। वहीं आरोपी बस चालक इस हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी सौरभ गिरी खेतो से चारा लाते वक्त टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने सीएचसी मे भर्ती करवाया।

प्रमुख सचिव शुकदेव मंदिर के किये दर्शन7 11 |
शुकतीर्थ/मुज़फ्फरनगर। भागवत तीर्थ शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम पहुँचे प्रमुख सचिव भुवनेश्वर कुमार ने शुकदेव मन्दिर में शुकदेव  के दर्शन किये व तीन युगों के दृष्टा शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की महान संत स्वामी ओमानन्द महाराज ने प्रमुख सचिव को आशीर्वाद प्रदान किया व शॉल तथा ग्रन्थ भेंट किया इस अवसर मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ,पुलिस अधीक्षक देहात आलोक शर्मा,उपजिलाधिकारी जानसठ विजय सिंह,तहसीलदार जानसठ पुष्कर नाथ चोधरी, क्षेत्राधिकारी भोपा राममोहन शर्मा,खण्ड विकास अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव,अचल कृष्ण शास्त्री, सोमांश प्रकाश ,ओमदत्त आर्य,पंडित विनोद शर्मा चेयरमैन,हरीश कुमार,हर्ष मनी आदि रहे ।

छापामारी से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। एसडीएम ने डीजल के पम्प पर आज दोपहर अचानक छापामारी की। एसडीएम द्वारा की गई छापामारी से पैट्रोल पम्प संचालको मे हडकम्प मचा रहा। जिला प्रशासन के निर्देशो के चलते के चलते मिलावट खोरो पर लगाम कसने के उददेश्य से चल रहे अभियान विशेष के तहत आज दोपहर चरथावल क्षेत्र के दौरे के दौरान एसडीएम सदर कुमार धर्मेन्द्र ने दधेडु स्थित बायो डीजल के पम्प पर टीम के साथ पहुंच कर जांच की। एसडीएम कुमार धर्मेन्द्र का कहना है कि मिलावट खोरो को बख्शा नही जाएगा तथा पम्पो का औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू
मुजफ्फरनगर। २१ जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। नेताओं के साथ अधिकारी और कर्मचारी भी योगासन करेंगे। इसी के मद्देनजर कस्बे के तहसील परिसर में एसडीएम की देखरेख में शिविर लगाकर योग कराया गया। जिसमें योग शिक्षक ने योगाभ्यास से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसडीएम दीपक कुमार ने कहा कि योग भारत की देन है। योग से जीवन भर निरोग रहा जा सकता है। भारत को देख अब दूसरे देश भी योग को अपना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल सदस्यों से इसे रोजमर्रा की जिदगी में उतारने की अपील की। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार, सीओ विजय प्रकाश सिंह, आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कुलदीप, दिनेश त्यागी, डॉ. राजीव सहित समस्त नगर पंचायत व तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।

स्काउट-गाइड ने की जलसेवा
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से स्काउट-गाइड ने शिक्षकों के साथ मिलकर महावीर चौक पर जल सेवा शिविर लगाया। डीआईओएस निशा स्थाना ने शिविर का शुभारंभ किया। छात्र-छात्रओं और शिक्षकों के साथ मिलकर राहगीरों को जल पिलाया। शिविर संयोजक डा. रणवीर सिंह ने बताया कि हिन्दुस्तान स्काउट-गाइड संस्था की ओर से शिविर लगाया गया। डीआईओएस ने कहा कि छात्र सेवाभाव भी रखे।

इनरव्हील क्लब ने लगाया प्याऊ
मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ. दीप्ति अग्रवाल ने सरकुलर रोड पर अपने माता-पिता को समर्पित करते हुए गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए वॉटर कूलर की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि प्यासे लोगों को जलग्रहण कराना पुण्य कार्य है।

छेड़छाड़ के आरोप में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, गांव में पुलिसफोर्स तैनात
मुजफ्फरनगर। शहर में छेड़छाड़ और विरोध पर महिला से मारपीट करने के आरोप में युवक शेखर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। देर रात हुई वारदात के बाद सिसौली व खेड़ी सूंडियान में तनाव की स्थिति है, जिसके चलते दोनों जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। युवक के परिजनों का कहना है कि लेनदेन के विवाद में हत्या की गई है। शेखर कस्बा सिसौली का रहने वाले था और वह सिसौली से सटे गांव खेड़ी सूडियान में गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी खेड़ी सूंडियान निवासी रामकुमार की पत्नी बिट्टू से कहासुनी हो गई।
रामकुमार पक्ष का आरोप है कि शेखर ने घर में घुसकर बिट्टू से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे रामकुमार व अन्य परिजनों ने शेखर को पीटा। सूचना पर एसओ भौराकलां टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शेखर को सीएचसी शाहपुर भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से सिसौली में शेखर पक्ष में आक्रोश फैल गया। तनाव की स्थिति के मद्देनजर दोनों जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। एसओ ने बताया कि रामकुमार पक्ष छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है, जबकि कुछ लोग इसे लेनदेन का विवाद बता रहे हैं। तहरीर आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =