चरथावल विकासखण्ड ग्रामो के लेखपाल,सचिव व ग्राम प्रधानों के साथ एसडीएम व बीडीओ ने की समीक्षा बैठक
मुजफ्फरनगर। विकासखण्ड चरथावल सभागार में हिंडन व काली नदी के किनारे बसे ग्रामों के समस्त लेखपाल,सचिव व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम सदर दीपक कुमार व खंड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने नदी के किनारे कराए जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की।
तथा सभी से जल्द से जल्द कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। चरथावल विकासखण्ड सभागार में एसडीएम सदर दीपक कुमार व खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने हिंडन नदी के किनारे बसे 12 ग्राम पंचायतो व काली नदी के किनारे बसे 11 ग्राम पंचायतों के समस्त लेखपाल,सचिव व ग्राम प्रधानों की बैठक ली
जिसमे नदी उद्धार कार्य,भूमि विवाद,सफाई कार्य व अन्य विकास कार्यो व सामुदायिक भवन हेतु स्थल चयन हेतु समीक्षा की तथा सभी से जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति,एडीओ आइएसबी राजेन्द्र कुमार,एडीओ पंचायत सन्दीप बालियान,ग्राम सचिव मोहसीन,मोहित,कुलदीप,कुलवंत चंद्रा,नीरज शर्मा,सुरेन्द्र,अनंगपाल चौधरी,पुष्पेंद्र बालियान,आशु रानी व ग्राम प्रधान नफीस अहमद,रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
