Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar कवाल कांड- आरोपी बनाये गये रविंद्र ने समर्पण किया

Muzaffarnagar छह वर्ष पूर्व जनपद को दंगे की आग में झोंक देने वाले कवाल कांड में मृत गौरव-सचिन व शाहनवाज हत्याकांड में मृतक शाहनवाज के पिता द्वारा अदालत में दाखिल की गयी अर्जी के बाद अदालत द्वारा जारी वारंट पर आज शाहनवाज हत्याकांड में आरोपी बनाये गये रविंद्र ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि छह वर्ष पूर्व छेडछाड को लेकर जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल में मलकपुरा निवासी गौरव और सचिन की हत्या कर दी गयी थी। इस दौरान कवाल निवासी शाहनवाज की भी हत्या हो गयी थी।

शाहनवाज हत्याकांड में जांच कर रही टीम ने आरोपी बनाये गये लोगों को क्लीनचिट दे दी थी। जिसके बाद शाहनवाज के पिता ने अदालत में अर्जी दाखिल की थी। अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वांरट पर कई आरोपी सरेंडर कर जेल चले गये थे जिनमें से कई जमानत पर बाहर आ चुके है। इस मामले में गौरव के पिता रविंद्र अभी तक कोर्ट में पेश नहीं हुए थे।

गत दिवस रविंद्र कोर्ट में पेश होने के लिए आया था लेकिन अदालत में नो वर्क के चलते वह सरेंडर नहीं कर सका था। आज रविंद्र ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21397 posts and counting. See all posts by News-Desk