कट्टरपंथी Amritpal SIngh की तलाश जारी, Punjab पुलिस ने 78 करीबियों को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस राज्य के कट्टरपंथी उपदेशक और “वारिस पंजाब दे” के प्रमुख Amritpal SIngh की तलाश में जुटी है. Punjab पुलिस ने शनिवार की शाम को एक बयान में कहा है कि, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के 78 करीबियों को गिरफ्तार किया है. सात जिलों की पुलिस ने उस स्थान को घेर रखा है जहां अमृतपाल के छुपे होने की संभावना है.
78 arrested after mega crackdown against Waris Punjab de#AmritpalSingh fugitive, Police teams are on manhunt
Nine weapons including 8 rifles, one revolver recovered during operation
Situation is under control, citizens requested to not to believe in rumours
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 18, 2023
जालंधर के शाहकोट के गांव महेतपुर के पास अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की पुलिस ने घेराबंदी की थी. पुलिस को अमृतपाल सिंह के शाहकोट आने की पहले से सूचना थी. इसीलिए पहले से ही मोगा पुलिस ने मोगा और शाहकोट के सारे रोड बंद करके बड़ा नाका लगा दिया था. पुलिस ने उसके छह साथियों को पहले पकड़ा लिया था.
#warispanjabde ' प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर उनकी दो कारों को जब्त किया है। उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है। अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस जुटी है। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है: जालंधर पुलिस आयुक्त
— News & Features Network (@newsnetmzn) March 18, 2023
शाम को बाकी लोगों को गिरफ्तार किया गया. प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पंजाब के कई इलाकों में कल रात में 12 बजे से ही इंटरनेट को बंद कर दिया था. सूत्रों का कहना है कि जी-20 के कारण सरकार ने अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई करने का इंतजार किया.
पंजाब पुलिस की बड़ी विफलता #AmritpalSingh #warispanjabde pic.twitter.com/Wy5A7JtoRA
— News & Features Network (@newsnetmzn) March 18, 2023
खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं जिनमें से दो मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हैं. अपने एक करीबी की गिरफ्तारी से नाराज होकर अमृतपाल ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ मिलकर अजनाला थाने पर हमला कर दिया था. इस केस में उस पर कार्रवाई नहीं होने के पर पंजाब पुलिस की काफी आलोचना हो रही थी.
अपने प्रमुख सहयोगी लवप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करके Amritpal SIngh ने अपने कार्यकर्ता को पुलिस से छुड़ा लिया था. अक्सर सशस्त्र समर्थकों द्वारा घिरे रहने वाला कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब में कुछ अरसे से सक्रिय है. Amritpal SIngh “वारिस पंजाब दे” का प्रमुख है. यह अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा शुरू किया गया एक कट्टरपंथी संगठन है. सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी.
Punjab: खालिस्तानी समर्थक Amritpal Singh के गिरफ्तारी होने की तैयारी, पंजाब क्षेत्र में इंटरनेट बंद

