वैश्विक

विदेश में Amritpal Singh के समर्थन में उतरे खालिस्तान समर्थक,यूएस, यूके और कनाडा को लेकर भारत सरकार सतर्क

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस), यूनाइटेड किंगडम (यूके) और कनाडा में खालिस्तान समर्थक संस्थाओं ने Amritpal Singh को समर्थन दिखाने और उसे गिरफ्तार न करने के लिए, और भारत सरकार पर दबाव बनाने के लिए भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों को निशाना बनाते हुए हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं या करने की तैयारी कर रहे हैं.

लंदन भारतीय उच्चायोग में खालिस्तान समर्थक समूहों ने तिरंगा झंडे को उतार कर खालिस्तान का झंडा लगाने की कोशिश की, हालांकि वे नाकाम रहे.

https://twitter.com/ArunimaDey17/status/1637480866917277696?s=20

स्वयंभू कट्टरपंथी उपदेशक Amritpal Singh और उसका संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश में है. अभी अमृतपाल सिंह को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है जबकि उसके कई साथियों और समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उधर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने 18 मार्च से विदेश में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बारे में विदेश मंत्रालय को सूचित और सतर्क कर दिया है और इसके एक सप्ताह तक जारी रहने की उम्मीद है. 

लंदन के बाद खालिस्तानी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क जैसी जगहों जहां भारतीयों की संख्या अधिक है वहां प्रदर्शन के फ़िराक में हैं. इसके लिए इसके लिए उन्होंने वहां की सरकार से परमिशन भी मांगी है. उधर भारतीय सरकार ने खुफिया एजेंसियों की ख़बरों पर गौर करते हुए इन देशों की लोकल पुलिस को इसकी सूचना भेज दी गयी है.

वहीं भारत सरकार ने अपने अधिकारियों को किसी प्रकार की बहसबाजी से बचने की सलाह दी है. वहीं, यूएस में एक वरिष्ठ अधिकारी ने डिप्लोमेट्स और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा  रखते हुए स्थानीय पुलिस से विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति न देने की गुजारिश की है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 9 =