संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, बिजली-पानी गुल रहने से नागरिक रहे परेशान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar ) मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात से ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया। अचानक तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बौछार तेज होकर मूसलाधार बारिश में बदल गई। शुक्रवार देर रात करीब १०ः३० बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार में भी जारी रही।

हालांकि एक बार को दोपहर बारह बजे के करीब सूर्य देव के दर्शन भी हुए जिससे लगा कि जैसे मौसम खुल गया लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिर मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गयी।

जिले में १८ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी सही साबित हुआ। प्रदेश के पूरब के जिलों में गुरुवार को बारिश होने के बाद से पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया था।

शुक्रवार दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं। शाम के टाइम मौसम में अचानक तब्दीली आनी शुरू हो गई और तापमान धीरे-धीरे नीचे जाता रहा। इसी दौरान रात करीब १०ः३० अचानक बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बौछार शुरू हो गई, जिसने कुछ देर में ही तेज बारिश का रूप ले लिया। रात ११ः०० बजे के करीब तक आसमान में गरज के साथ मूसलाधार बारिश जारी रही।

मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट महसूस होने लगी। शहर की सड़कों पर पानी भर गया। शुक्रवार देर रात जैसे ही बारिश शुरू हुई उसके साथ ही शहर की बत्ती गुल हो गई। अंधेरे के दौरान तेज हवा और बिजली की कड़क के साथ बारिश जारी है। वहीं, बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते जहां भी फॉल्ट हुए वहां सुधारे नहीं गए इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शनिवार को भी पूरे दिन बारिश का मौसम बना रहा और कभी तेज तो कभी धीरे धीरे बारिश होती रही।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 412 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 2 =