वैश्विक

Sidhu Musewala हत्याकांड का आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू 9 दिन की पुलिस रिमांड पर

दिल्ली से पंजाब लाए गए गैंगस्टर दीपक टीनू को मानसा पुलिस ने आज अदालत में पेश किया, जहां से उसे 9 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. Sidhu Musewala हत्याकांड का आरोपी टीनू 1 अक्टूबर को मानसा पुलिस हिरासत से फरार हो गया था. बाद में दिल्ली पुलिस ने उसे 19 अक्टूबर को अजमेर से गिरफ्तार किया था. टीनू की फरारी में साथ देने वाली गर्लफ्रेंड को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

1 अक्टूबर को टीनू पुलिस हिरासत से फरार हो गया था जब मानसा सीआईए प्रभारी प्रितपाल सिंह उसे अकेले अपनी ब्रेजा कार में ले गया था. बाद में प्रीतपाल सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था और टीनू को पुलिस हिरासत से भागने में मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था. वह अब पटियाला की जेल में बंद है. टीनू की फरारी के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने  32 साल के गैंगस्टर मोहित भारद्धाज को चंडीगढ़ की बापूधाम कालोनी से गिरफ्तार किया गया है.

सूत्रों का कहना है कि मोहित ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है कि उसने टीनू को फरार करवाने वाले बर्खास्त सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह को चंडीगढ़ में लाखों रुपये की शॉपिंग करवाई थी और उसे डिस्कोथेक भी ले गया था. प्रितपाल को जिस होटल में ठहराया गया था. वहां उसे कंपनी देने के लिए दो युवतियां भी भेजी थीं.

पुलिस दीपक टीनू और प्रितपाल सिंह से भी साथ बिठाकर पूछताछ करेगी. साथ ही गैंगस्टर मोहित भारद्धाज को भी ट्रांजिट रिमांड पर मानसा लेकर आएगी. जेल से दीपक टीनू ने फोन करके मोहित को कहा था कि उसका खास दोस्त प्रीतपाल सिंह चंडीगढ़ आ रहा है और वहां उसे पूरी ऐश करवानी है. इसके बाद प्रितपाल चंडीगढ़ आया था और माेहित ने एक नामी होटल में ठहराया था. इस दौरान मोहित ने प्रितपाल का वीडियो भी बनाया था.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link रिपोर्ट- एस. सिंह

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =