Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल में नई गन्ना समिति बनाने की सैकंडो किसानो ने पँचायत में की मांग

चरथावल। ग्राम कुटेसरा में आयोजित भाकियू की पंचायत में किसानों ने चरथावल में नई गन्ना समिति बनाने की मांग करते हुए कहां की चरथावल क्षेत्र के किसानों को समिति जाने के लिए कड़ी मशक्कतो का सामना करना पड़ता है।

साथ ही पंचायत में किसानों ने नहर में पानी न आने,किसानों के गन्ने का बे सिक कोटा न जुड़ने, गन्ना पर्ची न आने आदि समस्याओं से भाकियू नेताओं को अवगत कराया।

चरथावल विकासखण्ड के ग्राम कुटेसरा में भारतीय किसान यूनियन की पँचायत तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा व युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुण्डीर के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई

जिसमें सैंकड़ो किसानों ने भाग लिया।पँचायत में भाकियू सदर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि चरथावल में नई गन्ना समिति बनाई जाए

क्योंकि रोहाना गन्ना समिति पर अधिक गांव होने के कारण वहां न तो किसानों के कार्य हो पा रहे हैं ओर केकिसानो को आने जाने में भेज भारी परेशानी हो रही है।

पँचायत में किसानों ने गन्ना पर्ची न आने,किसानों के बेसिक कोटे मे गड़बड़ी,नहर में अभी तक पानी न आने आदि समस्याओ से भाकियू नेताओ को अवगत कराया

पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा ने किसानों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि जल्दी किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा

अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं होता तो चरथावल में एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा,सतेंद्र ठाकुर जिलाध्यक्ष युवा ,कुलदीप त्यागी,सतीश ठाकुर,मान सिंह,पवन त्यागी अभिषेक बंसल ,डब्बू प्रधान,महिपाल ठाकुर, सलीम भाई दीपक त्यागी, पप्पू त्यागी, सरफराज त्यागी, फुरकान त्यागी,उमर त्यागी,ठाकुर वेदपाल भमेला आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =