Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्रांति सेना ने आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने पीडित युवती को न्याय एवं आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

क्रांति सेना के नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि भोपा थाना क्षेत्र मे एक युवती के साथ विगत 4 सितम्बर 2020 को दुष्कर्म का प्रयास हुआ था।

बताया जाता है कि उक्त मामले मे पीडित युवती के 164 के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। लेकिन आज तक उक्त आरोपियो की गिरफ्तारी नही हो सकी है।

क्रांति सेना ने मामले की छानबीन कराकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान जिला प्रभारी शरद कपूर, प्रवीण शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, अखिलेश पुरी, पं.आशीष मिश्रा, बसन्त कश्यप, शंकर कुमार, भुवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 16 =