Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने ग्राम नंगला राई में किया समूह व मनरेगा कार्यो का निरीक्षण

चरथावल। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मुजफ्फरनगर जनपद के विकासखण्ड चरथावल के ग्राम नगला राई में स्वंय सहायता समूह व मनरेगा द्वारा किये गए कार्यो का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व सेनेटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने लॉकडाउन के दृष्टिगत मंगलवार को चरथावल के नगला राई में ग्राम प्रधान नफीस द्वारा कराए जा रहे मनरेगा योजना के तहत मजदूूरो द्वारा नाला खुदाई  के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान 48 श्रमिक डिस्टेंस के साथ मॉस्क लगाकर कार्य करते पाए गये जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान नफीस से कहा कि छोटे बच्चो को भी मॉस्क लगवाए ताकि करोना बीमारी गांव में न घुस पाए

वही जिलाधिकारी ने भारत स्वंय सहायता समूह नगला राई की महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने 10 सदस्यों के समूह द्वारा बनाये गए करीब एक हजार मॉस्क का बारीकी से निरीक्षण किया

उन्होंने पांच रुपये प्रति मॉस्क सिलाई का धन तुरंत समूह के खाते में भेजने के अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने समूह की महिलाओं की महिलाओ से संवाद कर अधिक से अधिक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया जिलाधिकारी ने समूह को उनके द्वारा तैयार उत्पाद की ब्रिकी कराने का भी आश्वासन दिया।

इस मौके पर उनके साथ पीडी जयसिंह यादव ,आईएएस कुलदीप मीणा,एडीओ आईएसबी राजेंद्र सिंह ,एडीओ पंचायत संदीप कुमार,ग्राम प्रधान नफीस , सचिव अनंगपाल लेखपाल सौरभ पुंडीर,आदि मौजूद रहे।

वही गांव नगला राई में औचक निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी से ग्राम वासियो ने सड़क के किनारे बने मृत पशु घाट को हटवाने की मांग की भाजपा नेता साजिद ने जिलाधिकारी को बताया कि यह केवल नगला राई का मृत पशु घाट है

लेकिम चरथवाल नगर पंचायत के कुछ लोग यहां पशु डालते है जिस कारण यहा से राहगीरो का निकलना दूभर हो जाता है हवा के साथ गंदगी गांव में फैलती है जिससे लोग बीमार हो जाते है जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21407 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =