प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह का शुभारम्भ
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मा0 केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार श्री संजीव बालियान मा0 मंत्री व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेशए श्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में सूजडू चुंगी से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण तक स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिला मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों पर सेवा सप्ताह चलाये जाने के लिये मा0 मंत्री जी व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा निर्देश दिये गये।
मंत्री कौशल विकास कपिल देव ने बताया कि इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षार्थियों कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित सेवा कार्यए रक्तदानए नेत्रदानए प्लास्टिक व पॉलोथीन पर रोकए जलसंरक्षण पर जनजागरण कार्यक्रम सप्ताहभर संचालित किये जायेगे।
सुजडू चुंगी से गुप्ता रिजोर्ट तक गन्दगी के बडे.बडे ढेर थे
जिन्हें आज विशेष अभियान चलाकर उठवाया गया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने विकास प्राधिकरण सचिव महेन्द्र सिंह एवं आई0टी0आई0 प्रधानाचार्य मनोज दूबे को निर्देशित किया कि वे दोनों ओर के मार्ग व डिवाईडर को गोद लेकर नियमित रूप से इसकी सफाई करें एवं स्थाई रूप से इसकी देखभाल करें ताकि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का स्वच्छता संकल्प पूरा हो सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भा0ज0पा0 श्री सुधीर सैनीए जिलाधिकारी श्रीमति सेल्वा कुमारी जे मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण श्री महेन्द्र प्रसाद एवं प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर श्री मनोज कुमार दूबे सम्मिलित रहे।
