Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-महर्षि कालूबाबा जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नदी रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप खजानी देवी कश्यप धर्मशाला में आज महर्षि कालूबाबा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कश्यप समाज की ओर से हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी और नगर पालिका परिषद् की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने जिला प्रशासन द्वारा कश्यप समाज को नदी रोड पर महर्षि कालू बाबा की मूर्ति स्थापित करने की अनुमति देने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार जताया तथा कहा कि महर्षि कश्यप की मूर्ति स्थापित कराने एवं सौंदर्यीकरण कराने पर जो भी खर्च आयेगा, उसे समाजसेवी टीम एवं कश्यप समाज खुद वहन करेगा।

उन्होंने कहा कि कश्यप समाज एवं उनसे जुडी अन्य १७ जातियों को एक मंच पर आना चाहिए, जिससे समाज को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज युवा पीढी को शिक्षित कर उसे आगे बढाये, तभी समाज की उन्नति सम्भव हैं। उन्होंने कहा कि जिस समाज के युवा शिक्षित होते हैं, वही समाज आगे बढता है। उन्होंने कश्यप समाज को सलाह दी कि वे राजनीति में बढ चढकर हिस्सा लें

क्योंकि जिस समाज के लोग राजनीति में अधिक सक्रिय होते हैं, वह समाज जल्द ही उन्नति की ओर अग्रसर होता है। इस अवसर पर समाजसेवी टीम से श्रीराम भक्त एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के अलावा के.पी. चौधरी, पं. ब्रज बिहारी अत्री, नवीन कश्यप, निषाद पार्टी के जयभगवान कश्यप, नरेश कश्यप, हंसराज कश्यप, मुन्नू कश्यप, राजेन्द्र कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, मोन्टी कश्यप, मानव, सन्नी, राहुल, शुभम, लक्ष्य कश्यप, निशांत, बबलू, कल्लू एवं सोने आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + four =