फिल्मी चक्कर

‘इंशा अल्लाह’ में नहीं शाहरुख

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशा अल्लाह’ में सलमान खान को रिप्लेस करने वाले हैं. हालांकि उस वक्त इस खबर को लेकर शाहरुख ने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन अब किंग खान ने उन सभी खबरों को अफवाह करार दिया है, जिनमें उनके ‘इंशा अल्लाह’ साइन करने की बात कही जा रही थी.

शाहरुख खान ने उन अफवाहों को लेकर अपने ट्विटर पर लिखा, “यह जानकर हमेशा अच्छा लगता है कि मेरी अनुपस्थिति में और मेरे पीठ पीछे मैंने चोरी-छिपे इतनी सारी फिल्में साइन कर ली हैं कि जिसके बारे में मुझे भी पता नहीं है. बॉयज एंड गर्ल्स मैं तभी एक फिल्म करता हूं जब मैं कहता हूं कि मैं यह कर रहा हूं..अन्यथा यह एक अफवाह है.”इंशा अल्लाह से जुड़ने के अलावा शाहरुख को लेकर ऐसी भी चर्चाएं थीं कि वो निर्देशक अली अब्बास जफर की अगली परियोजना का हिस्सा होंगे. हालांकि अब किंग खान ने खुद ही तमाम तरह की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk